दुर्ग. Food Department Durg द्वारा जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया।
कलेक्टर Abhijeet Singh के निर्देश पर 12 मार्च 2026 को दुर्ग जिले के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और संभावित आपूर्ति दबाव को देखते हुए प्रशासन ने घरेलू गैस के अनाधिकृत उपयोग पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
कई प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त
जांच के दौरान दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्थित दोसा किंग (अग्रसेन चौक) से 3 घरेलू गैस सिलेंडर तथा मुकेश फास्ट फूड सेंटर, पोलसाय पारा से 2 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। इसी प्रकार भिलाई नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा मिष्ठान भंडार से 1 तथा शिव प्रसाद भोजनालय, सुपेला से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जो नियमों के विरुद्ध है।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिले में जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
