Home » Blog » कवर्धा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

घुघरी रोड अटल आवास मार्ग पर रेड कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार; आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

by cgprimenews.com
0 comments
कवर्धा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी और जब्त देशी शराब

कबीरधाम. जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घुघरी रोड अटल आवास मार्ग स्थित पुल के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां एक युवक अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 10.080 बल्क लीटर देशी शराब एवं नगद राशि जब्त की है।

मुखबिर सूचना पर हुई रेड

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सहायक उप निरीक्षक सुरेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान 48 नग पौवा शोले प्लेन एवं 08 नग पौवा रोमियो प्लेन देशी मदिरा बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल सारथी (27 वर्ष), निवासी घुघरी कला, थाना कवर्धा के रूप में हुई है। आरोपी शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख एवं 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अमित पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

You may also like