Home » Blog » गैस एजेंसी में बाउंसरों की मारपीट, 3 पर कार्रवाई

गैस एजेंसी में बाउंसरों की मारपीट, 3 पर कार्रवाई

खुर्सीपार स्थित गैस एजेंसी में लाइन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की

by cgprimenews.com
0 comments
खुर्सीपार गैस एजेंसी में बाउंसरों द्वारा ग्राहकों से मारपीट के बाद पुलिस कार्रवाई

दुर्ग. खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत शताक्षी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने आए ग्राहकों के बीच लाइन लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एजेंसी में तैनात बाउंसरों द्वारा ग्राहकों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। पीड़ित संतोष कुमार बैठा (32 वर्ष), निवासी दुर्गा मंदिर खुर्सीपार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की।

पुलिस की कार्रवाई

खुर्सीपार पुलिस ने तीनों आरोपियों—हरिओम चौधरी, विकास सिंह और विक्की विश्वकर्मा—के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) छावनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विवाद का कारण

इस घटना का मुख्य कारण गैस एजेंसी में लाइन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और कानून को हाथ में न लें।

You may also like