Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » खेल मैदान और परीक्षा केंद्रों के बाहर करता था मोबाइल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

खेल मैदान और परीक्षा केंद्रों के बाहर करता था मोबाइल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोबाइल अनलॉक कर खातों से करता था ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार मोबाइल चोर शुभम श्रीवास और जप्त किए गए मोबाइल फोन।

चोरी के मोबाइल में ऐप जनरेट कर ओटीपी प्राप्त कर ऑनलाइन करता था ट्रांसफर

भिलाई. थाना भिलाई नगर पुलिस ने खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाने वाले एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन को अनलॉक कर संबंधित बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी करता था। (Accused of stealing mobile phones outside playgrounds and examination centres arrested)

मामला कैसे आया सामने

30 नवंबर 2025 को सेक्टर-7 भिलाई स्थित क्रिकेट मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान खड़ी गाड़ियों से तीन मोबाइल फोन, कार की चाबी और अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट थाना भिलाई नगर में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 663/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खेल मैदानों और विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी की लगातार घटनाएं हो रही थीं।

 आरोपी की गिरफ्तारी और खुलासा

सतत निगरानी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही शुभम श्रीवास (उम्र 24 वर्ष) निवासी कातुलबोर्ड हरिनगर दुर्ग, स्थायी पता थाना ओमती जिला जबलपुर (म.प्र.) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी और अन्य वाहनों की डिक्की से मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड चोरी करना स्वीकार किया।

सामान्य लॉक पैटर्न का उपयोग कर मोबाइल अनलॉक

आरोपी सामान्य लॉक पैटर्न का उपयोग कर मोबाइल अनलॉक करता था और संबंधित बैंक खातों से ऑनलाइन लेन-देन कर रकम निकाल लेता था। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 6 लाख रुपए के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने मोबाइल फोन में फेस लॉक और फिंगरप्रिंट लॉक का उपयोग करें। मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं, CEIR पोर्टल पर सूचना दें और बैंक खातों की नियमित जांच करते रहें।

You may also like