Monday, April 6, 2026
Home » Blog » आत्महत्या के लिए प्रताडि़त करने वाली फरार महिला गिरफ्तार, कांग्रेस नेता भी पहुंचा जेल

आत्महत्या के लिए प्रताडि़त करने वाली फरार महिला गिरफ्तार, कांग्रेस नेता भी पहुंचा जेल

42 साल के मोहन ने की थी आत्महत्या

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई.Absconding Woman Accused of Abetting Suicide Arrested in bhilai  भिलाई में युवक के आत्महत्या केस में स्मृति नगर पुलिस ने फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। बतां दें इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता राजू पाल को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार थी। कांग्रेस नेता और उसकी सहयोगी महिला ने मिलकर युवक को पैसों के लिए लगातार मानसिक रूप से प्रताडि़त किया था।

42 साल के मोहन ने की थी आत्महत्या

भिलाई के कोहका हाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय मोहन रामटेके की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने छह दिन पहले नामजद आरोपी और कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार किया था। मोहन ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने राजू पाल और एक महिला सोनिया गोस्वामी पर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का गंभीर आरोप लगाया था।

मानसिक रूप से कर रहे थे प्रताडि़त

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 28 मार्च को मोहन रामटेके ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिससे घटना की असली वजह सामने आई। जांच में पता चला कि मोहन ने राजू पाल और एक अन्य महिला से कुछ पैसे उधार लिए थे। उधारी की रकम वापस मांगने को लेकर दोनों आरोपी उसे लगातार धमका रहे थे और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे।

फरार हो गई थी महिला

मर्ग की जांच उपरांत थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 457/2026 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण में फरार आरोपिया सोनिया गोस्वामी को सोमवार को उसके निवास स्थान ग्राम जेवरा सिरसा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

You may also like