Home » Blog » Big Breaking: ऑनलाइन सट्टा महादेव एप गेमिंग 8 आरोपी गिरफ्तार

Big Breaking: ऑनलाइन सट्टा महादेव एप गेमिंग 8 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

ऑनलाइन महादेव के रेड्डी अन्ना 512 एवं एफपी 104 बुक में रुपयों का ट्रांजैक्शन

CG Prime News@भिलाई. ऑनलाइन सट्टा महादेव के नलको दुर्ग पुलिस ने एक बार और ध्वस्त किया है। गेमिंग सेटअप का संचालन कर रहे 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपीगणों के कब्जे से महादेव ऑनलाइन सट्टा गेमिंग में प्रयुक्त किए गए विभिन्न कंपनी का 8 मोबाइल जब्त किया।

भिलाई नगर सीएसपी आईपीएस निखिल राखेचा ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली की कुछ व्यक्ति स्टेडियम के पीछे sector-1 में मोबाइल फोन के माध्यम से महादेव आईडी से संबंधित ऑनलाइन सट्टा का गेमिंग खेल रहे हैं। सूचना पर तस्दीक कार्यवाही करने मौका पर पुलिस टीम को भेजा गया। वहां पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस द्वारा सूझबूझ से घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी रजत कुमार पिता प्रदीप कुमार उम्र 19 वर्ष एकता नगर शमशान घाट के पास भिलाई 3, अनिकेत राय पिता स्वर्गीय राम नारायण राय उम्र 23 वर्ष लक्ष्मी हार्डवेयर लाइन बसंत पेंट दुकान के पास सुपेला, रितिक कुमार पिता वल्लभ राव उम्र 23 वर्ष क्वार्टर- 11 एच सड़क- 38 बाबा बालक नाथ मंदिर वार्ड-38 खुर्सीपार, शुभम तिवारी पिता सुदर्शन तिवारी उम्र 23 वर्ष वृंदा नगर कैंप-1 वैशालीनगर, अमन कुमार पिता धीरज वासनिक उम्र 22 वर्ष क्वार्टर-1 जी सड़क एवेन्यू सी खुर्सीपार, भूपेंद्र बया पिता रमेश बयां उम्र 22 वर्ष राजा तालाब आदर्श रायपुर, गुरजंट सिंह पिता सुखविंदर सिंह उम्र 20 वर्ष पंजाबी कॉलोनी खुर्सीपार और लकी कौशल पिता सुरेश कौशल उम्र 20 वर्ष सोनू किराना दुकान के पास बीएसपी कन्या विद्यालय के सामने जोन-3 निवासी पकड़ाए है।

महादेव एप की रेड्डी बुक 104 व रेड्डी अन्ना 512 बुक पकड़ाई

महादेव आईडी से संबंधित ऑनलाइन रेड्डी बुक नंबर एफपी 104 एवं रेडी अन्ना 512 में ऑनलाइन सट्टा में रुपया पैसों का दांव लगाकर अवैध रूप से धन अर्जित करने के संबंध में बताएं आरोपियों के कब्जे से महादेव ऑनलाइन सट्टा किंग में प्रयुक्त किए गए विभिन्न कंपनी का 8 नग मोबाइल कीमती करीब 150000 को जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 7, 8, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया। न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है। पूर्व में भी लगातार भिलाई भट्टी पुलिस द्वारा महादेव आईडी ऑनलाइन गेमिंग में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया है।

You may also like