CG Prime News@दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दूसरी शादी की है। उन्होंने पूर्व पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। दोनों ने साथ में सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर किया। सीएम उमर ने शनिवार को दोनों की 2 तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि। पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की शादी और सगाई को लेकर कयास लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के तलाक की मंजूरी दी थी। दोनों की शादी 32 साल पहले हुई थी। दोनों 2011 से अलग रह रहे थे। इधर निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में रिंग इमोजी के साथ लिखा, इट्स डन ब्रो।
पहली पत्नी पायल से ओबेरॉय होटल में हुई थी मुलाकात
उमर और पायल की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी। यहां दोनों जॉब करते थे। इन दोनों के दो बेटे हैं, जिनके नाम जहीर और जमीर हैं। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच को बताया कि दोनों ने इस महीने की शुरुआत में संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत शादी को खत्म करने के लिए आवेदन दिया था।

300 करोड़ की एलिमनी मांगने का आरोप
सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामला सुलझाने के लिए कहा था। कोर्ट ने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष गंभीरता दिखाएंगे और मामला सुलझ जाएगा।सुनवाई के दौरान उमर अब्दुल्ला के वकील कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया था कि पायल तलाक नहीं देना चाहतीं और 300 करोड़ की एलिमनी की मांग कर रही हैं।
दिग्विजय सिंह ने 2015 में पत्रकार अमृता राय से शादी की थी
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टीवी पत्रकार अमृता राय से साल 2015 में चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया था। अमृता ने सितंबर 2015 में फेसबुक पर शादी की आधिकारिक जानकारी दी थी। दिग्विजय की पहली पत्नी आशा सिंह का 2013 में लंबी बीमारी और कैंसर के कारण निधन हो गया था। अमृता की भी यह दूसरी शादी थी।

