Tuesday, October 13, 2026
Home » Blog » राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रही कार की ट्रक से टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रही कार की ट्रक से टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कार में सवार नौ महीने का बच्चा सुरक्षित बच गया। दुर्घटना हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में कुदापी डाउन के पास हुई, जहां कार और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रही कार की ट्रक से टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

CG Prime News@राजनांदगांव. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार, 13 अक्टूबर को हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार में सवार नौ महीने का बच्चा सुरक्षित बच गया। दुर्घटना हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में कुदापी डाउन के पास हुई, जहां कार और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रही कार की ट्रक से टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रही कार की ट्रक से टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

हादसे में मां और दो बेटियों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अमृत कौर (45), अमनदीप कौर (15) और गुर सिमरन कौर (11) के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में हरमन कौर (6) और प्रदीप सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।


राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, परिवार मंगलवार सुबह कार से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से जमशेदपुर के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास विपरीत दिशा से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से निकाले गए घायल

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर किया गया।

ट्रक और कार जब्त, चालक की तलाश जारी

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में केस दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना में शामिल ट्रक और कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

You may also like