Home » Blog » जवाहर मार्केट पारख ज्वेलर्स के स्टोर में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जवाहर मार्केट पारख ज्वेलर्स के स्टोर में भीषण आग, लाखों का नुकसान

देर रात 3:21 बजे की घटना, दुर्ग अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू; आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकी आग, कारण अज्ञात

by cgprimenews.com
0 comments
पावर हाउस जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग पर काबू पाने पहुंची दुर्ग अग्निशमन दल की टीम।

जवाहर मार्केट में देर रात लगी आग

भिलाई। Massive fire at Parakh Jewellers’ store in Jawahar Market; losses estimated in the lakhs. पावर हाउस स्थित जवाहर मार्केट में सोमवार की देर रात पारख ज्वेलर्स के स्टोर में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 3:21 बजे की है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन कार्यालय से दमकल की एक टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। आग में कई लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ेः शराब पीने के दौरान विवाद में 50 वर्षीय की हत्या, मामा-भांजा गिरफ्तार

दमकल टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू


जानकारी के अनुसार पारख ज्वेलर्स के संचालक गजानंद के स्टोर में आग लगने की सूचना अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई थी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने देखा कि आग दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने में एक दमकल वाहन के पानी का उपयोग किया गया।

आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकी आग

अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे मार्केट क्षेत्र में एक बड़ी घटना होने से बच गई। हालांकि, संकरी और व्यस्त गलियों के कारण दमकल वाहन को घटनास्थल तक मुश्किल से पहुंची। इसलिए कर्मचारियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि घटनास्थल पर किसी अन्य प्रकार की घटना नहीं हुई।

आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार राउटे ने बताया कि अग्निशमन दल प्रभारी विजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में रामनाथ कुरे, जितेंद्र वर्मा और हरीश ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। नुकसान का वास्तविक आंकड़ा सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You may also like