CG Prime News@रायपुर. Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital (Mekahara) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल से धुआं निकलता देख मरीजों के साथ स्टाफ भी सकते में आ गए। देखते ही देखते पूरा अस्पताल परिसर धुएं की चपेट में आ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Fire breaks out at Mekahara Hospital in Raipur

रायपुर के मेकाहारा के इमजेंसी वार्ड में लगी भयंकर आग, मचा हड़कंच
अस्पताल अधीक्षक बोले होगी जांच
अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद आग लगने की असल वजह सामने आएगी। इमजेंसी वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।

मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया गया
मिली जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना मेकाहार के मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी वार्ड में लगी थी। आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड और आसपास के हिस्से में धुआं फैल गया। एहतियात के तौर पर मरीजों और उनके परिजनों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।
बिजली सप्लाई बंद कर जांच किया जाएगा
अग्निशमन अधिकारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि मेकाहारा के इमजेंसी वार्ड में लगी आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया है। वार्ड में लगे एसी के फटने की आशंका है। बिजली सप्लाई बंद कर मुआयना किया जाएगा, तभी आग लगने की असली वजह सामने आ पाएगी। पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी।
पहले भी लगी थी अस्पताल में आग
बता दें कि इससे पहले भी मेकाहारा अस्पताल में सर्जरी के दौरान एसी का कंप्रेसर फटने से आग लग गई थी। उस समय मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया था।
