Tuesday, July 28, 2026
Home » Blog » BSP में स्क्रैब कॉपर चोरी गिरोह का पर्दाफाश,2 फरार आरोपी गिरफ्तार

BSP में स्क्रैब कॉपर चोरी गिरोह का पर्दाफाश,2 फरार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 क्षेत्र में हुई स्क्रैब कॉपर चोरी के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैब कॉपर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में पुलिस कार्रवाई।

 210 किलो कॉपर पहले ही बरामद

भिलाई | Scrap copper theft gang busted at BSP; two absconding accused arrested. भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में स्क्रैब कॉपर चोरी के मामले में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे इस प्रकरण के सभी तीन आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर करीब 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने का प्रयास किया था। बरामद कॉपर की अनुमानित कीमत ₹1.26 लाख बताई गई है।

यह भी पढ़ेः नीरव पर भड़कीं प्रीति पटेल, भारत-ब्रिटेन संबंधों पर पड़ा असर

CISF की सतर्कता से पकड़ा गया चोरी का प्रयास

पुलिस के मुताबिक, 24 मई 2026 की सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे संदिग्ध गतिविधि देखी। जांच के दौरान कुछ लोग स्क्रैब कॉपर बाहर ले जाने की कोशिश करते मिले। CISF की तत्परता से मुख्य आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया और मामले की सूचना थाना भिलाई भट्ठी को दी गई।


मुख्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका था जेल

मामले में पुलिस ने पहले आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर जब्त किया था। उसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

दो फरार आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में

लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 27 जुलाई 2026 को आकाश कुहीकर और प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

औद्योगिक क्षेत्र में अपराध पर सख्ती

पुलिस का कहना है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में चोरी और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि औद्योगिक क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

You may also like