
CG Prime News@चेन्नई. Gas leak at seafood factory in Tiruvallur, Tamil Nadu तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसमें सात महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं 9 लोग गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस हादसे में 65 से ज्यादा लोग घायल हैं। गैस रिसाव की घटना सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोट्र्स यूनिट में हुई है।
गंभीर मरीजों को चेन्नई रेफर किया
जिला कलेक्टर एस. कविता ने बताया कि 46 मरीजों को वेल्स हॉस्पिटल और 21 मरीजों को वेंकटेश्वरा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इनमें से नौ गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए एम्बुलेंस के जरिए चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव, 7 लोगों की मौत, 65 से ज्यादा घायल

कई लोगों के स्वस्थ होने की उम्मीद
हादसे का शिकार हुई अधिकांश कर्मचारी 24 से 25 वर्ष की युवा महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की नाड़ी और रक्तचाप की निगरानी की जा रही है। हालांकि कई मरीजों का ब्लड प्रेशर कम है, लेकिन उनकी कम उम्र को देखते हुए उनके स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विशेष उपकरणों के साथ पहुंची NDRF
हादसे की सूचना मिलते ही हालात के मद्देनजर एनडीआरएफ टीम गैस डिटेक्शन डिवाइस, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु (CBRN) आपदा से निपटने वाले विशेष उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही अरक्कोनम स्थित एनडीआरएफ की चौथी बटालियन मुख्यालय से 30 सदस्यों वाली एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया।
