CG Prime News@दिल्ली. Cockroach Janata Party Founder Abhijit dipke राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को प्रदर्शन के दौरान सोमवार को 2 युवकों ने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने की घटना कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद पार्टी के समर्थकों ने उन दोनों युवकों को पकड़कर पीट दिया।
ये जिहादी मानसिकता के लोग
थप्पड़ मारने वाले युवक ने कहा कि मैं जयपुर का ही रहने वाला हूं। मैं राष्ट्रवादी हूं। ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं। ये अभिजीत दीपके बिना बात के देश को बरगला रहा है। ये पेपर लीक तो बस बहाना है।
थप्पड़ मारने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पर पहुंचते ही युवकों में हाथापाई हो गई। दीपके को कंधे पर उठाकर अंदर लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान भीड़ में शामिल दो युवकों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। CJP के सदस्यों ने भी युवकों की पिटाई कर दी। थप्पड़ मारने वालों को पुलिस पकड़कर ले गई है।


नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर जयपुर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान विवाद, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन
अभिजीत सोमवार को नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने आए। शहीद स्मारक पर अभिजीत की अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
आपस में भिड़े समर्थक
प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों के बीच नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। धरना स्थल पर कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल भी चोरी हो गए। इसके बाद मंच से लोगों को मोबाइल और सामान की सुरक्षा करने की अपील की गई।
छात्रों-अभिभावकों की लड़ाई है
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया- यह किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की लड़ाई है। यह शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की लड़ाई है। बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्थाएं, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय का विरोध है।
