Saturday, June 6, 2026
Home » Blog » वैष्णो देवी जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, लुधियान रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, लुधियान रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा

1200 यात्रियों से भरी ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट अचानक धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
वैष्णो देवी जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, लुधियान रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा

CG Prime News@लुधियाना.”Ludhiana Vaishno Devi Train Accident  पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब माता वैष्णो देवी जा रही एक विशेष ट्रेन का स्लीपर कोच अचानक तकनीकी खराबी के कारण अन्य डिब्बों से अलग हो गया। घटना के दौरान तेज आवाज सुनाई देने से यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री तत्काल कोच से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची। जिस वक्त यह हादसा हुआ ट्रेन में 1200 यात्री सवार थे।

ट्रेन के चलने के दौरान टूटा कपलर

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (04081) शनिवार तड़के नई दिल्ली से रवाना हुई थी। सुबह करीब 8:47 बजे ट्रेन लुधियाना स्टेशन पहुंची। स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ने के दौरान दो कोचों को जोड़ने वाला कपलर अचानक टूट गया, जिससे एक स्लीपर कोच अलग हो गया। तेज आवाज के कारण कुछ यात्रियों ने इसे धमाका समझ लिया, जिससे अफवाहों का दौर शुरू हो गया।

पुलिस और रेलवे अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी, इसलिए प्रशासन ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई विस्फोट या सुरक्षा संबंधी घटना नहीं थी, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा था।

 वैष्णो देवी जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, लुधियान रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, लुधियान रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा

अधिकारियों ने अफवाहों पर लगाया विराम

लुधियाना के ADCP समीर वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाला कपलर टूटने से यह घटना हुई। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

रेलवे करेगा तकनीकी जांच

फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि संबंधित कोच की आयु लगभग 15 वर्ष है, जबकि एक रेलवे कोच की निर्धारित आयु करीब 25 वर्ष होती है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी। रेलवे ने प्रभावित कोच को हटाकर नए डिब्बे जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना करने की तैयारी की गई।

यात्रियों ने जताई चिंता

कुछ यात्रियों ने बताया कि संबंधित कोच दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन में जोड़ा गया था और उन्हें पहले से उसमें तकनीकी खामी की आशंका थी। हालांकि समय रहते समस्या सामने आने से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

You may also like