Tuesday, May 26, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, BJP शिविर में आया हार्ट अटैक

छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, BJP शिविर में आया हार्ट अटैक

डॉक्टरों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रूप नारायण सिन्हा को कार्डियक अरेस्ट आया था।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, भाजपा शिविर में आया हार्ट अटैक

CG Prime News@बिलासपुर.Chhattisgarh Yoga Commission Chairman Rupanarayan Sinha Passes Away छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। वे भाजपा (CG BJP) के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रूप नारायण सिन्हा को कार्डियक अरेस्ट आया था।

प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी की थी जिम्मेदारी

बिलासपुर के तिफरा में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी की जिम्मेदारी रूपनारायण सिन्हा के पास ही थी। उनके अचानक निधन से भाजपा में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही भाजपा के कई बड़े नेता सिम्स पहुंच गए हैं।

छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, BJP शिविर में आया हार्ट अटैक

छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, BJP शिविर में आया हार्ट अटैक

शिविर स्थगित किया गया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने रूपनारायण सिन्हा के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि रूपनारायण सिन्हा ने भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर लंबे समय तक जिम्मेदारियां निभाईं और पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। रूपनारायण सिन्हा के निधन के बाद तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में आयोजित होने वाला पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान स्थगित कर दिया गया है।

दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण की शुरुआत हुई थी सोमवार को

रूपनारायण सिन्हा लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे। सामाजिक और योग गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। बिलासपुर के तिफरा में सोमवार को भाजपा जिला संगठन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ था।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अमर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आज दूसरा दिन था। इस दौरान रूपनारायण सिन्हा की तबीयत बिगड़ी। फिलहाल, परिजन सिम्स से शव लेकर रायपुर रवाना हो गए हैं।

You may also like