Monday, June 22, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बन आई महिला की जान पर

छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बन आई महिला की जान पर

एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने किया इलाज

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Emergency Landing of Indigo Flight at Raipur Airport in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-135 की गुरुवार को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत रायपुर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे विमान को एयरपोर्ट रायपुर में उतारा गया। कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर हलचल बढ़ गई, लेकिन अन्य सभी यात्री सुरक्षित थे।

एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने किया इलाज

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। बाद में एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट ने करीब 1 बजे फिर से पुणे के लिए उड़ान भरी।

हालत खतरे से बाहर

रायपुर एयरपोर्ट पर पहले से ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया था। जैसे ही विमान ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग की, मेडिकल स्टाफ विमान के भीतर पहुंचा और तुरंत यात्री को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद, उसे और बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल, महिला यात्री की स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिलने के कारण उसकी स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है।

लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, इस इमरजेंसी लैंडिंग को पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से किया गया। इस दौरान अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि, कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर हलचल जरूर बढ़ गई थी, लेकिन स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया गया। सभी यात्रियों को विमान के अंदर सुरक्षित रखा गया।

स्थिति सामान्य होने के बाद करीब 1 बजे फ्लाइट को दोबारा टेकऑफ कराया गया और वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

You may also like