Monday, August 3, 2026
Home » Blog » दुर्ग में ED का छापा, अमर बिल्डर के संचालक के घर Raid

दुर्ग में ED का छापा, अमर बिल्डर के संचालक के घर Raid

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले से जुड़ी है जांच

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@ दुर्ग. Bharatmala project scam Chhattisgarh दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार छापा मारा है। यह छापा जिले के नामी अमर बिल्डर के संचालक चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर पड़ी है। यह कार्रवाई महेश कॉलोनी स्थित निवास पर चल रही है। इसके अलावा अमर इंफ्रा के दफ्तर में भी जांच चल रही है। ED Raid in Durg

ED का छापा

सुबह-सुबह दी दबिश

मिली जानकारी के मुताबिक ED के अधिकारी सुबह 6:00 बजे दो गाड़ियों में पहुंचे और कार्यालय को घेर कर जा शुरू की। टीम दस्तावेजों कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच कर रही है। हालांकि ED की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं ED की एक टीम के भिलाई 3 में भी छापे की सूचना है। ED की इस कार्रवाई को भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है


वित्तीय लेनदेन और निवेश की जांच

बताया जा रहा है कि दुर्ग के अमर इंफ्रा ग्रुप के तहत 6 से अधिक फॉर्म संचालित है। जिनके वित्तीय लेनदेन और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल जा रहे हैं। बता दे कि कुछ दिन पहले भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदार के घर भी ED ने छापे मार कार्रवाई की थी। उनके चचेरे भाई के घर दबिश देकर दस्तावेजों की जांच की गई थी।

नेताओं से जुड़े घोटाले के तार

भारतमाला परियोजना घोटाले में ED पूर्व मंत्रियों विधायकों के साथ दिग्गज BJP, कांग्रेस और जोगी कांग्रेस से जुड़े नेताओं की भूमिका की जांच कर रही है। उनके करीबी और रिश्तेदारों के नाम सामने आए हैं। जिनके जरिए जांच एजेंसी नेताओं तक कड़ियां जोड़ रही है। इस मामले में करीब दो दर्जन प्रॉपर्टी डीलर और बिचौलियों के नाम भी सामने आए हैं। उच्च अधिकारियों के रिश्तेदारों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

कोरबा में भी सामने आई गड़बड़ी

भारतमाला परियोजना घोटाले में रायपुर के बाद सबसे अधिक मुआवजा गड़बड़ी कोरबा जिले में सामने आई है। यहां मनमाने तरीके से मुआवजा बांटा गया है। ED कोरबा के तत्कालीन दो महिला और एक पुरुष कलेक्टर की भूमिका की भी जांच करी है। इन्हें मोटा कमीशन पहुंचाया गया है। भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा घोटाला में FIR के बाद अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें तत्कालीन SDM निर्भय साहू भी शामिल है।

You may also like