Home » Blog » जेंडर विशेषज्ञ पद हेतु दावा-आपत्ति 6 अप्रैल तक

जेंडर विशेषज्ञ पद हेतु दावा-आपत्ति 6 अप्रैल तक

पात्र-अपात्र सूची जारी, केवल स्पीड पोस्ट से ही आवेदन मान्य

by cgprimenews.com
0 comments
जेंडर विशेषज्ञ पद हेतु दावा-आपत्ति सूचना दुर्ग

दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) में जेंडर विशेषज्ञ के रिक्त पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची जारी कर दी गई है।

सूची कहां देखें

अभ्यर्थी यह सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय के सूचना पटल पर देख सकते हैं।

दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि

जारी सूची के संबंध में अभ्यर्थी 06 अप्रैल 2026 शाम 5:30 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया

दावा-आपत्ति केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
ई-मेल, कोरियर या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं होंगे

महत्वपूर्ण निर्देश

निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

You may also like