Thursday, March 19, 2026
Home » Blog » BSP में घुसकर स्क्रैप चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 6 आरोपी गिरफ्तार

BSP में घुसकर स्क्रैप चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 6 आरोपी गिरफ्तार

CISF ने दर्ज कराई थी एफआईआर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@भिलाई. Scrap Theft at BSP 6 Accused Arrested भिलाई स्टील प्लांट में अवैध रूप से घुसकर स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। भट्ठी थाना पुलिस ने गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 1030 किलो लोहा स्क्रैप और चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सीआईएसएफ ने दर्ज कराई थी एफआईआर

17 मार्च सीआईएसएफ (CISF) बीएसपी (BSP) भिलाई ने थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16 मार्च को भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्लांट में प्रवेश कर लोहे का स्क्रैप चोरी किया जा रहा था। प्राप्त सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहन में स्क्रैप चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की। आरोपी को दिनांक 18 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब मुख्य आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. आकाश राव पुरके, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैंप 2 शारदा पारा मिलन चौक, भिलाई
2. नरेश कलेथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेक्टर 4, सड़क 10, क्वार्टर 2, ब्लॉक 20, भिलाई
3. पुष्पेंद्र दीप, उम्र 32 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, बस्ती नाला के पास, भिलाई
4. राकेश कुमार सोनकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, कैंप 2, भिलाई
5. मनोज कुम्भार, उम्र 35 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, नाला के पास, भिलाई
6. मनोज कुमार गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, कैंप 02, भिलाई

जब्त सामग्री

1. 16 लोहा स्क्रैप तार, वजनी लगभग 1030 किलोग्राम, कीमती करीब 30,000 रुपए
2. पिकअप वाहन क्रमांक ष्टत्र 07 ष्टङ्घ 2912, कीमती लगभग 2,00,000 रुपए

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You may also like