सरगुजा. Manipur Police Station Surguja क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।पुलिस के अनुसार प्रार्थी शिवशंकर खलखो निवासी भावराडांड सीतापुर हाल मुकाम गंगापुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने रिश्तेदार को खाना देने जिला अस्पताल गया था और अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।
मुखबिर सूचना से मिला सुराग
मामले में Surguja Police ने अपराध क्रमांक 51/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(बी) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सांडबार पुलिया की ओर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।
आरोपी ने कबूला अपराध
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय पटेल उर्फ अक्षत (21) निवासी सिलसिला चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 CL 0190 बरामद की, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चोरी के एक मामले में गांधीनगर थाना से जेल जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी सी.पी. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े सहित पुलिस टीम और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
