CG Prime News@रायपुर. Two foreign women found at a Raipur hotel police register FIR छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो विदेशी लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में दो उज्बेकिस्तान की युवतियां मिली थी। उनके खिलाफ पुलिस ने 3 महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है।
होटल एरिना बुटिक से लिया था हिरासत में
पुलिस ने ‘होटल एरिना बुटिक से इन युवतियों को हिरासत में लिया था। पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने तीन महीने तक अपने से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी। इसलिए 13 मार्च को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डिटेंशन सेंटर में रखा था पुलिस ने
युवतियों पर संदिग्ध गतिविधयों में शामिल होने का आरोप लगा था। पुलिस की जांच के दौरान युवतियां पासपोर्ट, वीजा संबंधित दस्तावेज नहीं दे पाई। तो उन्हें हिरासत में लेकर रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में बने डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।
दूतावास की मदद से करेंगे डिपोर्ट
तेलीबांधा निरीक्षक अविनाश सिंह के अनुसार, विदेशी युवतियों को जनवरी में हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजा था। तीन महीने तक युवतियों ने अपने से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। युवतियों पर एफआईआर दर्ज करके दूतावास से संपर्क किया गया है। दूतावास की मदद से युवतियों को डिपोर्ट किया जाएगा।
पुलिस ने मारी थी रेड
9 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ‘होटल एरिना बुटिक में दो विदेशी युवतिां ठहरी हुई हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना पर तेलीबांधा पुलिस की टीम ने दबिश दी और दोनों को हिरासत में लिया था।
विदेशी विषयक अधिनियम 2025 के तहत कार्रवाई
10 मार्च 2026 तक बार-बार मौका देने के बावजूद दोनों महिलाएं भारत में रहने या यात्रा करने का कोई भी वैध प्रमाण पेश नहीं कर पाईं। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आव्रजन और विदेशी विषयक अधिनियम 2025 की धारा 3, 21 और 23 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब दूतावास के जरिए इन्हें वापस इनके देश भेजने की तैयारी कर रही है।
