Home » Blog » उतई रामजानकी राइस मिल में भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने किया काबू

उतई रामजानकी राइस मिल में भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने किया काबू

शाम 4:20 बजे लगी आग से मचा हड़कंप, 20 टैंकर पानी की मदद से बुझाई गई आग; बारदानों में तेजी से फैल गई थीं लपटें

by cgprimenews.com
0 comments
उतई के राम जानकी राइस मिल में लगी भीषण आग को बुझाते दमकल कर्मी

उतई में राइस मिल में लगी भीषण आग

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र स्थित राम जानकी राइस मिल में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मिल में रखा सामान जलकर काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

बारदानों में तेजी से फैल गई आग

अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4:20 बजे राम जानकी राइस मिल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। जब अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आग तेजी से मिल में रखे बारदानों तक फैल चुकी थी, जिससे आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया।

20 टैंकर पानी से बुझाई गई आग

दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए लगभग 20 टैंकर पानी का उपयोग किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इस अभियान में अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बंजारे, धन्नु यादव और केशव यादव के नेतृत्व में कर्मचारी कुलेश्वर, शैलेंद्र, तामेश्वर, नरोत्तम टंडन, संतोष मडरिया, जितेंद्र, उमेश, जयशंकर, जयराम गौरव और जागेंद्र ने अहम भूमिका रही।

You may also like