Home » Blog » शांति नगर दशहरा मैदान का आयुक्त ने किया निरीक्षण

शांति नगर दशहरा मैदान का आयुक्त ने किया निरीक्षण

खिलाड़ियों की समस्याएं सुनकर नियमों में बदलाव के निर्देश, किराया और सुरक्षा निधि कम करने पर विचार

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई के शांति नगर दशहरा मैदान का निरीक्षण करते निगम आयुक्त

भिलाई. Bhilai Municipal Corporation के आयुक्त Rajeev Kumar Pandey ने शांति नगर स्थित दशहरा मैदान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों व स्थानीय नागरिकों से बातचीत की।

खिलाड़ियों ने रखीं समस्याएं

निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने आयुक्त के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि वर्तमान में तय 2 लाख रुपये की सुरक्षा निधि और ईओआई में निर्धारित वार्षिक किराया राशि काफी अधिक है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों और समितियों को मैदान का उपयोग करने में परेशानी हो सकती है।

नियमों में संशोधन के दिए निर्देश

खिलाड़ियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आयुक्त ने मौके पर मौजूद कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा को निर्देश दिए कि मैदान के उपयोग से संबंधित नियमों में संशोधन के लिए प्रस्ताव तैयार कर महापौर परिषद में पुनर्विचार के लिए रखा जाए। इससे किराया दरों और सुरक्षा निधि को तर्कसंगत बनाया जा सकेगा।

खेल आयोजनों के लिए शुल्क सीमित रखने का प्रस्ताव

आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि बड़े खेल आयोजनों के लिए मैदान का संधारण शुल्क 10,000 रुपये से अधिक न रखा जाए। वहीं मैदान के रखरखाव के लिए प्रति व्यक्ति मासिक मेंटेनेंस शुल्क 250 रुपये से अधिक न हो, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों और खेल समितियों को सुविधा मिल सके। आयुक्त ने कहा कि निगम का उद्देश्य मैदान के प्रबंधन को व्यवस्थित करना है ताकि शहर के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिले।

You may also like