दुर्ग. Chhattisgarh State Power Distribution Company Limited के दुर्ग क्षेत्र की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Ritu Khandelwal उपस्थित रहीं।
हर क्षेत्र में महिलाएं निभा रहीं अहम भूमिका
मुख्य अतिथि ऋतु खंडेलवाल ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाते हुए हर जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभा रही हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और प्रतिभा साबित कर रही हैं।
महिला कर्मियों की रही सक्रिय भागीदारी
इस कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता श्रीमती अनसूइया ठाकुर, प्रकाशन अधिकारी माया चंद्राकर, विधि अधिकारी रश्मि शर्मा, निज सचिव रमणी राजेंद्रन, सहायक अभियंता वंदना ढवले, प्रोग्रामर सफीना निगार सहित कई महिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहीं।
मनोरंजक गतिविधियों के साथ हुआ आयोजन
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर चर्चा के साथ-साथ कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिला कर्मियों ने आपसी सहयोग और सामंजस्य की भावना को साझा किया तथा विभाग की प्रगति में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया।
