Home » Blog » Durg: खेत में उगाया 7.88 करोड़ का अफीम, 3 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व CM पहुंचे समोदा

Durg: खेत में उगाया 7.88 करोड़ का अफीम, 3 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व CM पहुंचे समोदा

5.30 एकड़ में अफीम की खेती

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दुर्ग.Opium cultivation in Samoda, Durg district दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती को लेकर राजनीति गरमा गई है। शनिवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम समोदा में अफीम के खेत पहुंचे। यहां नजारा देखकर उन्होंने सीधे-सीधे सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन मतलब सूखा नशा आसन है। सूखे नशे की तस्करी में लिप्त नव्या मलिक, जिसका नाम प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है, उसका जिक्र सरकार की लिस्ट में था ही नहीं।पहले तो मुझे बड़ा अचंभा हुआ लेकिन अब जब कडिय़ां जुड़ रही हैं तो समझ आ रहा है कि खेल बड़ा है।

CG PRIME NEWS

Durg: खेत में उगाया 7.88 करोड़ का अफीम

अफीम की अवैध खेती, तीन आरोपी गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती मामले में दुर्ग पुलिस ने भाजपा के निलंबित नेता विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू और विकास विष्णोई को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह से ही दुर्ग पुलिस, तहसीलदार और आरआई अफीम के अवैध खेत में पहुंचे। जहां पहले तो जमीन किसके नाम पर इसकी जांच की गई। इसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अफीम की फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान बकायदा जिला प्रशासन की ओर से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

CG PRIME NEWS

3 आरोपी गिरफ्तार

5.30 एकड़ में अफीम की खेती

जिस खेत में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी वह मधुमति ताम्रकार के नाम पर है। खेती का पूरा रकबा पौने ग्यारह एकड़ है। जिसमें 5.30 एकड़ में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। अफीम के पौधे को छिपाने के लिए चारों ओर भुट्टा, केला, पपीता की भी खेती की जा रही थी ताकि किसी की नजर अफीम के पौधे पर न पड़े। जिला प्रशासन ने खेत में उगाए गए अफीम की अनुमानित कीमत 7 करोड़ 88 लाख रुपए आंकी है।

CG PRIME NEWS

Durg: खेत में उगाया 7.88 करोड़ का अफीम, 3 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व CM पहुंचे समोदा

ऐसे हुआ अफीम की खेती का खुलासा

एएसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक होली के दिन गांव के कुछ बच्चे नदी किनारे गए थे। इस दौरान एक बच्चे ने खेत में लगे अफीम के फल की फोटो खींचकर गांव के वाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। गांव के सरपंच अरूण गौतम ने फोटो को गूगल फोटो से मैच किया तो यह अफीम का फल निकला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी।

 

You may also like