Friday, April 17, 2026
Home » Blog » वायरल वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वायरल वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंकने वालों पर केस दर्ज, टाटा हैरियर जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
गुढ़ियारी क्षेत्र में राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंकने वाली टाटा हैरियर वाहन जब्त।

रायपुर। थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में चारपहिया वाहन से राहगीरों पर पानी वाले गुब्बारे फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। संबंधितों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वीडियो में दिख रही चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है।

सनरूफ से निकलकर फेंके जा रहे थे गुब्बारे

02 मार्च 2026 को भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक चारपहिया वाहन में सवार कुछ युवक सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंकते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस हरकत से वाहन चालक स्वयं तथा अन्य लोगों के साथ दुर्घटना की आशंका और मानव जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था।

धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज

वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रही टाटा हैरियर क्रमांक CG/04/PW/8922 की पहचान की गई। चालक के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 100/26, धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वाहन स्वामी की पहचान, गाड़ी जब्त

पुलिस ने पतासाजी कर वाहन स्वामी विजय कुकरेजा निवासी देवपुरी की चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया है। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे कृत्यों से बचें, क्योंकि यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

You may also like