CG Prime News@रायगढ़. Two trucks collide in Raigarh, driver dies रायगढ़ जिले में 2 ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रकों की टक्कर से गाडिय़ों मे आग लग गई। जिससे एक ट्रक के ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला मार्ग पर रविवार दोपहर 1 बजे की है।
केबिन में फंस गया था ड्राइवर
मिली जानकारी के अनुसार ट्रकों की टक्कर के बाद ड्राइवर केबिन में फंस गए बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। वहीं दूसरे गाड़ी के ड्राइवर की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। केबिन में फंसे ड्राइवर के जले शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान यातायात प्रभावित हुआ था।
संकरे नाले में हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहां हादसा हुआ वहां कुरकुट नाला का पुल संकरा है। दोनों गाड़ी के ड्राइवर ने अनुमान लगाया कि वे पहले गाड़ी निकाल लेंगे। लेकिन स्पीड कंट्रोल नहीं होने के कारण दोनों की भिंड़त हुई, और ट्रकों में आग लग गई।
1 ड्राइवर के मौत की पुष्टि
घरघोड़ा टीआई गौरव कुमार ने बताया कि घटना में 1 की मौत की पुष्टि हुई है और दूसरा ड्राइवर संभवतः बच कर निकल गया है। मामले में घटना की पूरी जानकारी का पता लगाया जा रहा है।
सड़क पर लगा जाम
हादसे के बाद दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका। घटना के चलते रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आग पर पूरी तरह से अभी भी काबू नहीं पाया सका है। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं थी। आग पर काबू पाने के लिए 3 ये ज्यादा दमकल वाहनों की मदद ली गई थी।
सरिया और कोयला लोड था
DSP सुशांतो बनर्जी के मुताबिक, एक ट्रक जामपाली माइंस से बालोद रेल्वे साइडिंग तक कोयला लेकर जा रही थी। दूसरी ट्रक में सरिया लोड था। वह बालोद से जामपाली की ओर जा रही थी। दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों ने पहले गाड़ी निकालने के चक्कर में आमने सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कुछ ही मिनटों में दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में अंदर फंस गए थे। उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
