Wednesday, February 25, 2026
Home » Blog » नेवई में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नेवई में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

थाना नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 30 पाव देशी शराब जप्त कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

by cgprimenews.com
0 comments
नेवई क्षेत्र में पुलिस द्वारा जप्त की गई अवैध देशी शराब की बोतलें।

दुर्ग. होली पर्व से पहले अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना नेवई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 30 पाव देशी मदिरा जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुखबिर सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24 फरवरी 2026 को क्षेत्र में चलाए जा रहे पेट्रोलिंग एवं विशेष अभियान के दौरान 25 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन मरौदा देवार बस्ती स्थित रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

5.400 बल्क लीटर शराब बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 26 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 04 पाव प्लेन देशी मदिरा, कुल 5.400 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। जप्त शराब की अनुमानित कीमत 2920 रुपये बताई गई है। पुलिस ने पूरी सामग्री जब्त कर कब्जे में ले ली।

आर्थिक लाभ के लिए कर रहा था अवैध बिक्री

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी एवं घटनास्थल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकाश तेलासी उर्फ अजीत (19 वर्ष), निवासी न्यू मार्केट देवार पारा, स्टेशन मरौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। कार्रवाई स्टेशन मरौदा देवार बस्ती, रेलवे स्टेशन के पास की गई।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल, उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, आरक्षक विजय कुर्रे, आरक्षक रवि बिसाई एवं आरक्षक विजेन्द्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You may also like