Home » Blog » होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की सघन कांबिंग गश्त

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की सघन कांबिंग गश्त

60 से अधिक पुलिस जवानों की टीम मैदान में, 40 से ज्यादा असामाजिक तत्वों की जांच

by cgprimenews.com
0 comments
होली पर्व से पहले राजनांदगांव पुलिस द्वारा सघन कांबिंग गश्त अभियान

राजनांदगांव | आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस ने जिलेभर में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस की इस सघन कार्रवाई में 60 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे, जिन्होंने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक  अलेक्जेंडर किरो एवं एसडीओपी डोंगरगांव मंजू लता बाज के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

अड्डेबाज़ी स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में जांच

अभियान के तहत थाना कोतवाली, बसंतपुर, डोंगरगांव एवं चौकी चिखली पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अड्डेबाज़ी स्थलों, आउटर एरिया तथा शहरी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने विशेष रूप से उन स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जहां असामाजिक गतिविधियों की संभावना रहती है।

40 से अधिक असामाजिक तत्वों का सत्यापन

कांबिंग गश्त के दौरान गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों के घरों पर पहुंचकर सत्यापन किया गया। कुल 40 से अधिक व्यक्तियों की जांच कर उन्हें आवश्यक समझाइश दी गई तथा जरूरत अनुसार वैधानिक कार्रवाई भी की गई।

संदिग्ध वाहनों की भी हुई चेकिंग

पुलिस टीमों ने क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन जांच कर चालकों से पूछताछ की। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस की आम नागरिकों से अपील

राजनांदगांव पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी और अभियान लगातार जारी रहेगा।

You may also like