राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से देसी प्लेन शराब की 23 पौवा बोतलें बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है।
संदेही से शराब बरामद
थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम सांकरा मोड़ सोमनी के पास संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामकुमार साहू (42 वर्ष), निवासी ग्राम नवांगांव मुढीपार थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव बताया।
जांच के दौरान आरोपी के पास से अवैध बिक्री के लिए लाई गई 23 पौवा देसी प्लेन शराब (कुल 4.140 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1840 रुपये बताई गई है।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शराब को जब्त किया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
