CG Prime News@भिलाई. Two youths arrested for selling marijuana in Bhilai 3, 1.90 kg marijuana seized दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग पार्क रोड पर मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.90 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस ने लगभग 95 हजार रुपए बताई है।
ग्राहक तलाश रहे थे पुलिस ने दबोचा
पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने बताया कि 19 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि इंजीनियरिंग पार्क रोड के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिए रखे हैं। वे ग्राहक तलाश रहे हैं। जिसकी सूचना पर तुरंत पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की और आरोपियों को दबोच लिया।
95 हजार का गांजा जब्त
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हरिशंकर यादव उर्फ जुगनू, उम्र 23 वर्ष और रविन्द्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया। उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 1.90 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 95 हजार रुपए जब्त किया गया । मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 103/2026, धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई के उनि राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक महेश वर्मा, आरक्षक जितेन्द्र साहू और टीम की भूमिका रही।
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
1. हरिशंकर यादव उर्फ जुगनू, उम्र 23 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, दुर्ग
2. रविन्द्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, दुर्ग
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
