Home » Blog » मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई, 3 भैंस मुक्त

मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई, 3 भैंस मुक्त

बोड़ला थाना पुलिस की देर रात कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; बोलेरो पिकअप वाहन जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
बोलेरो पिकअप से मुक्त कराई गई भैंसों के साथ कबीरधाम पुलिस टीम

कबीरधाम. जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे तीन भैंसों को मुक्त कराया है। थाना बोड़ला पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक मवेशी परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर देर रात पुलिस की दबिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2026 की रात लगभग 12:30 बजे थाना बोड़ला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तहसील कार्यालय बोड़ला क्षेत्र से एक बोलेरो पिकअप वाहन (CG 28 N 1768) में मवेशियों को अवैध रूप से भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही वाहन चालक फरार हो गया, जबकि अन्य आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वाहन की जांच के दौरान तीन भैंसों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाया जाना पाया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान चन्द्रशेखर गोयल निवासी अमलडीहा (कबीरधाम) तथा लक्की उर्फ संदीप टंडन निवासी डेरहाकांपा (मुंगेली) के रूप में बताई। फरार चालक की पहचान दीपू बघेल के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपियों ने मवेशियों को वध हेतु जबलपुर ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गौशाला भेजे गए मुक्त कराए गए मवेशी

पुलिस द्वारा तीनों भैंसों को सुरक्षित मुक्त कराकर गौशाला भेजा गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रुपक शर्मा के नेतृत्व में की गई।

You may also like