Home » Blog » CG में महिला आरक्षक से रेप, आरोपी डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड, जबरन कराया अबॉर्शन

CG में महिला आरक्षक से रेप, आरोपी डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड, जबरन कराया अबॉर्शन

नौकरी के बाद उठाया कोचिंग का खर्च

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@बालोद. Woman constable raped in Balod, accused deputy collector suspended छत्तीसगढ़ में एक महिला आरक्षक से रेप के आरोपी डिप्टी कलेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरा मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया गया है। महिला आरक्षक ने 6 महीने पहले डौंडी थाना में रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीडि़ता ने शिकायत में कहा था कि डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। वह 3 बार प्रेग्नेंट हुई, तीनों बार जबरन अबॉर्शन करवा दिया था। जिसके बाद शादी से मुकर गया।

आरटीआई से मिली सस्पेंड होने की जानकारी

एफआईआर दर्ज होने के 6 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीडि़ता ने आरटीआई लगाया था। जहां सामान्य प्रशासन विभाग ने सस्पेंड होने की जानकारी दी। युवती ने शिकायत में बताया कि डिप्टी कलेक्टर ने उसके नाम से कार खरीदी, 3 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। लेकिन शादी की बात करने पर टालमटोल करता रहा। इसके बाद विवाद बढ़ा तो बातचीत बंद कर दी थी।

cg prime news

CG में महिला आरक्षक से रेप, आरोपी डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड, जबरन कराया अबॉर्शन

दोनों ने साथ में की थी पढ़ाई

आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक का रहने वाला है। डौंडी क्षेत्र की रहने वाली सीएएफ महिला आरक्षक ने बताया कि उनका परिचय साल 2017 में हुआ था। दोनों डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई। ये बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर अफेयर में बदल गई। युवती का कहना है कि दिलीप ने उससे शादी का वादा किया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

कराया अबॉर्शन

युवती ने बताया कि वह और दिलीप उइके एक ही जाति के हैं। मार्च 2017 में वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई। जब उसने यह बात दिलीप को बताई तो उन्होंने कहा कि पहले पढ़ाई पूरी होने दो, फिर शादी और बच्चे के बारे में सोचेंगे। इसके बाद, दिलीप ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन दवा देकर अबॉर्शन करवा दिया।

नौकरी के बाद उठाया कोचिंग का खर्च

युवती ने बताया कि अगस्त 2017 में उसकी पुलिस विभाग में नौकरी लग गई, जबकि दिलीप ने दुर्ग साइंस कॉलेज में आगे की पढ़ाई शुरू की। शुरुआत में वह हॉस्टल में रहे, फिर किराए के मकान में रहने लगे। वह हर महीने दिलीप की पढ़ाई, कोचिंग और अन्य खर्चों के लिए 4 से 5 हजार रुपए उनके खाते में भेजती रही। इस दौरान जब भी दोनों मिलते, दिलीप शादी का वादा करते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा।

कार खरीदी और करवा लिया अपने नाम

युवती ने बताया कि फरवरी 2023 में दिलीप ने कार (ब्रेजा) खरीदी, जिसका नंबर सीजी 24टी 3967 है। फरवरी 2024 में दिलीप ने कार का लोन अपने बैंक खाते से मेरे के खाते में ट्रांसफर करा दिया। इसके बाद कार को अपने नाम पर करवा लिया। साल 2025 तक वह दो बार और गर्भवती हुई। आरोपी डिप्टी कलेक्टर ने दवा देकर उसका अबॉर्शन करवा दिया। दवाई लेने के कारण कई बार उसकी तबीयत भी बिगड़ी।

You may also like