Friday, February 20, 2026
Home » Blog » निगम आयुक्त का सेक्टर-6 में औचक निरीक्षण

निगम आयुक्त का सेक्टर-6 में औचक निरीक्षण

भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने यात्री प्रतिक्षालय, उद्यान और टेनिस कोर्ट की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, साफ-सफाई सुधारने के निर्देश।

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई सेक्टर-6 में निगम आयुक्त द्वारा यात्री प्रतिक्षालय और उद्यान का निरीक्षण

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-5 अंतर्गत सेक्टर-6 क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री प्रतिक्षालय, उद्यान एवं टेनिस कोर्ट की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षतिग्रस्त कुर्सियां सुधारने के निर्देश

एम.जी.एम. स्कूल के समीप स्थित यात्री प्रतिक्षालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां क्षतिग्रस्त हैं। इस पर उन्होंने तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उद्यान में स्वच्छ वातावरण पर जोर

सेक्टर-6 स्थित बम्लेश्वरी मंदिर के पास बने उद्यान का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों के टहलने और बैठने के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

टेनिस कोर्ट सुविधाओं की समीक्षा

समीप स्थित टेनिस कोर्ट का जायजा लेते हुए आयुक्त ने खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता प्रिया करसे, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, स्वच्छता निरीक्षक सूर्या, सुपरवाइजर मनीष चौधरी, वेंकट सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like