Home » Blog » SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, आतंक मचाने वाला गिरफ्तार अधिकारी सस्पेंड

SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, आतंक मचाने वाला गिरफ्तार अधिकारी सस्पेंड

बॉक्साइट के अवैध उत्खनन का आरोप लगाकर की थी पिटाई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@बलरामपुर. Elderly man dies after being beaten by SDM in Balrampur छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में कुसमी एसडीएम (SDM) की पिटाई से एक बुजुर्ग आदिवासी की मौत हो गई थी। बवाल बढऩे के बाद गिरफ्तार एसडीएम करूण डहरिया को सस्पेंड कर दिया गया है। कुसमी एसडीएम और उनके गुर्गों पर आदिवासी ग्रामीण की हत्या का आरोप है। इधर मंगलवार रात को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

बॉक्साइट के अवैध उत्खनन का आरोप लगाकर की थी पिटाई

दरअसल हंसपुर गांव में बॉक्साइट के अवैध उत्खनन के विवाद पर एसडीएम के साथ दो निजी गाडिय़ों में पहुंचे युवकों ने 3 ग्रामीणों की जमकर पिटाई कर दी थी। जिनमें से आदिवासी रामनरेश राम (60) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया, लेकिन परिजन शव लेकर नहीं गए। मंगलवार को सर्व आदिवासी समाज और कांग्रेस ने कुसमी में धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद सरकार एक्शन में आई और एसडीएम को सस्पेंड कर दिया गया।

cg prime news

SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, आतंक मचाने वाला गिरफ्तार अधिकारी सस्पेंड

SDM समेत 4 गिरफ्तार

हत्या के आरोप में SDM करूण डहरिया, युवक विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव और सुदीप यादव को जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्याकांड में नायब तहसीलदार सहित अन्य ग्रामीण भी शामिल थे। बलरामपुर पुलिस के अनुसार, मामले में लिप्त बाकी लोगों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने कम से कम पांच से 6 लोगों से पूछताछ भी की है। उनका मोबाइल लोकेशन भी निकाला जा रहा है।

कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी

इस मामले की जांच के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 10 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी में अमरजीत भगत संयोजक बनाए गए हैं। समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, परास नाथ राजवाड़े, भानू प्रताप सिंह और पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की भी शामिल हैं। मामले में कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी आंदोलन का भी ऐलान किया है।

You may also like