Saturday, September 19, 2026
Home » Blog » 26 फरवरी को पीएम आवास योजना की लाटरी, AHP किफायती आवास मिलेंगे

26 फरवरी को पीएम आवास योजना की लाटरी, AHP किफायती आवास मिलेंगे

भिलाईनगर में मोर मकान-मोर आस और मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक के आवासों का आबंटन

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाईनगर निगम सभागार में पीएम आवास योजना की लाटरी का आयोजन

भिलाई। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर 26 फरवरी 2026 को निगम सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित एएचपी किफायती आवास की लाटरी आयोजित की जाएगी। समय 12:30 बजे निर्धारित किया गया है।

पात्र हितग्राही और शुल्क

लाटरी में वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन और अन्य पात्र आवेदक शामिल होंगे। लाभार्थियों को सक्षम स्वीकृति के बाद कुल अंशदान राशि का 10 प्रतिशत एवं बेदखली प्रबंधन के लिए 75,000 रूपए निगम कोष में जमा कराना होगा।

लाटरी प्रक्रिया

नियमानुसार लाटरी पद्वति के माध्यम से हितग्राहियों को आवास आबंटन का लाभ प्रदान किया जाएगा। लाटरी में भाग लेने के लिए पात्र हितग्राही निर्धारित दिन और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।


You may also like