Monday, April 6, 2026
Home » Blog » ऑपरेशन निश्चय: तिल्दा में गांजा व नशीली टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय: तिल्दा में गांजा व नशीली टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा से युवक गिरफ्तार, ₹4.04 लाख का मशरूका बरामद

by cgprimenews.com
0 comments
तिल्दा नेवरा में ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा और नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार युवक।

रायपुर। ग्रामीण पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बदलते अपराधी पैटर्न पर त्वरित प्रहार करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 2 किलो 250 ग्राम गांजा, 480 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट (नाइट्रोसन), एक आईफोन एवं मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹4,04,500 बताई गई है।

सूचना पर अंडरब्रिज के पास घेराबंदी

17 फरवरी 2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना मिली कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 04 PC 3397) से एक युवक काले रंग का बैग लेकर सासाहोली से तिल्दा की ओर आ रहा है, जिसके पास गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्ष सोनी (20 वर्ष), निवासी तिल्दा बताया और बैग में मादक पदार्थ रखना स्वीकार किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 71/26 धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब प्रकरण में एंड-टू-एंड विवेचना एवं फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।

बदलते अपराध पर सख्त रणनीति

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज (ग्रामीण) अमरेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत इंटेलिजेंस-ड्रिवन कार्रवाई और माइक्रो-लेवल सर्विलांस को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।

You may also like