Home » Blog » हेरोइन (चिट्टा) केस में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

हेरोइन (चिट्टा) केस में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

7.12 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त, ₹1.40 लाख की कीमत

by cgprimenews.com
0 comments
कबीर नगर हेरोइन केस में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।

रायपुर।  थाना कबीर नगर क्षेत्र में दर्ज हेरोइन (चिट्टा) तस्करी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 7.12 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,40,000 बताई गई है।

पहले कार्रवाई में 24 ग्राम से अधिक हेरोइन जब्त

मामला अपराध क्रमांक 261/25 धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा है। 27 दिसंबर 2025 को मुखबिर सूचना पर कबीर नगर फेस-1 स्थित एक मकान में दबिश देकर हरप्रीत कौर से 16.01 ग्राम और उसके पति जोधा सिंह से 8.06 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जबकि सुखराज सिंह और सत्यम चंद्राकर फरार थे।

खारून नदी के पास से बरामदगी

पुलिस उपायुक्त (जोन पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर थाना कबीर नगर पुलिस ने फरार आरोपियों की लगातार तलाश की। 18 फरवरी 2026 को सुखराज सिंह और सत्यम चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान सुखराज सिंह ने खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे जमीन में छिपाकर रखी 7.12 ग्राम हेरोइन निकालकर पुलिस को सौंपा। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग ₹1.40 लाख आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब प्रकरण में अन्य संभावित कड़ियों की जांच कर रही है।

You may also like