Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » CGMSC के SDO की कार में मिली संदिग्ध लाश, राहगीरों ने बुलाई पुलिस

CGMSC के SDO की कार में मिली संदिग्ध लाश, राहगीरों ने बुलाई पुलिस

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी पुलिस को सूचना

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@जगदलपुर. Suspicious dead body found in the car of SDO of CGMSC in jagdalpur जगदलपुर में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) के एसडीओ (SDO) की कार में संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मृत एसडीओ शोभाराम देवहारी (43) बालोद जिले के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से ये जगदलपुर के कुशवाहा भवन माडिय़ा चौक के पास रह रहे थे।

कार में मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 14 फरवरी की सुबह अपने घर से करीब डेढ़ से दो किमी दूर इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के नजदीक कार में इनकी लाश मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी पुलिस को सूचना

शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर इलाके के लोग निकले थे। जिनकी नजर कार पर पड़ी। अंदर ड्राइविंग सीट पर शोभाराम देवहारी बेसुध पड़े थे। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी फौरन बोधघाट पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद किसी तरह कार का लॉक खोलकर शव को बाहर निकाला गया।

शराब की बोलत और चखना भी मिला

पुलिस की शुरुआती जांच में कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर से शराब की बोतल और चखना भी मिला है। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्होंने 13 फरवरी की रात कार में बैठकर शराब भी पी थी। हालांकि, शरीर में किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। हार्ट अटैक से इनकी मौत हुई है या फिर मौत का कारण कुछ और है फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है।

You may also like