CG Prime News@बालोद. Anganwadi worker murdered by lover in Balod जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक विचाराधीन कैदी ने अपनी ही प्रेमिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू से मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी आंगनबाड़ी केंद्र में फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनसुार दोनों पिछले 15 साल से प्रेम संबंध में थे।
शादी का झांसा देकर रेप का लगाया था आरोप
पुलिस ने बताया कि मृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम उगेश्वरी देवांगन (54) है। आरोपी का नाम लखन देवांगन (57) है। दोनों ग्राम फरदफोड़ के रहने वाले थे। उगेश्वरी ने लखन पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद लखन ने हत्या की प्लानिंग की और गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा और चाकू से उगेश्वरी के सिर, गले, सीने, चेहरे पर तोबड़तोड़ वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लखन ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली।

जेल से छूटते ही प्रेमी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमिका को मार डाल, खुद भी लगा ली फांसी
बच्चों को बाहर भेजा
वारदात के दिन 13 फरवरी को करीब 1 बजे आरोपी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। जहां उगेश्वरी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ थी। इस दौरान 3 बच्चे अंदर खाना खा रहे थे। वहीं बाकी बच्चे बाहर खेल रहे थे। आरोपी लखन ने सहायिका से बच्चों को बाहर ले जाने कहा। वारदात के वक्त आंगनबाड़ी के बच्चे और सहायिका बाहर ही मौजूद थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस कर रही जांच
देवरी थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 13 जनवरी को पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।
