Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » अमित शाह बोले-सरकार किसी पर गोली नहीं चलाना चाहती, बेहतर है हथियार डाल दें

अमित शाह बोले-सरकार किसी पर गोली नहीं चलाना चाहती, बेहतर है हथियार डाल दें

घातक विचारधारा से पा लें निजात

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. Amit Shah reviewed anti-Naxal operations in raipurछत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रापयुर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाह ने रविवार को कहा कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार किसी पर गोली चलाना नहीं चाहती। सभी माओवादी हथियार डाल दें। उनके लिए रेड कार्पेट बिछाकर हम उनका स्वागत करेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि कम्युनिस्ट वैसे तो डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स में बचे भी नहीं है। दूरबीन लेकर देखना पड़ता है, एक केरल बचा है, यहां भी इस बार समाप्त हो जाएगा।

CG PRIME NEWS

अमित शाह बोले-सरकार किसी पर गोली नहीं चलाना चाहती, बेहतर है हथियार डाल दें

घातक विचारधारा से पा लें निजात

शाह ने आगे कहा कि जहां कम्यूनिस्ट शासन में रहे वहां विकास नहीं कर पाए। जब हमनें आदिवासियों के कल्याण की बात की, वहां भी अंधकार फैला दिए। विचारधारा ही विनाश की घातक विचारधारा है। बहुत जरूरी है कि देश इस विचारधारा से निजात पा ले। बतां दें कि शाह राजधानी रायपुर के मेफेयर होटल में नक्सलवाद पर हाईलेवल मीटिंग ले रहे हैं। बैठक के पहले सेशन में इंटेलिजेंस इनपुट्स और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा हुई।

नक्सलविरोधी अभियानों पर समीक्षा बैठक की

शाह ने X जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि-आज रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों के साथ नक्सलविरोधी अभियानों पर समीक्षा बैठक की। सिक्योरिटी सेंट्रिक स्ट्रेटजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार और आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आए हैं।

इस 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है। शाह ने आगे लिखा- जो छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का गढ़ था, भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास का पर्याय बन चुका है। यहां के युवा स्पोर्ट्स, फॉरेंसिक और टेक्निकल एजुकेशन को गति देते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी सहेज रहे हैं।

बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

अमित शाह बस्तर में पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इससे पहले वे 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित 60वें DGP-IGP सम्मेलन में पहुंचे थे।

You may also like