Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, लव-ट्रैप में कारोबारी को फंसाया, लिए 2.5 करोड़ के गिफ्ट

DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, लव-ट्रैप में कारोबारी को फंसाया, लिए 2.5 करोड़ के गिफ्ट

नक्सल ऑपरेशन की जानकारी लीक करने का दावा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. DSP Kalpana Verma suspended for trapping a businessman in a love trap छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएसपी कल्पना वर्मा को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वह अभी दंतेवाड़ा जिले में तैनात है। गृह (पुलिस) विभाग ने शुरुआती जांच में उनके खिलाफ गंभीर आरोप पाए जाने के बाद निलंबन का आदेश जारी किया है।

आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया

आदेश के अनुसार, शुरुआती जांच में वित्तीय लेन-देन, जांच के दौरान दर्ज किए गए बयानों और मामले से जुड़ी वॉट्सएप चैट में विरोधाभास पाया गया है। जांच में आधिकारिक पद के दुरुपयोग, अवैध वित्तीय लाभ और अनुपातहीन संपत्ति जमा करने की बात भी सामने आई है। ये सभी काम छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन पाए गए। सस्पेंशन की अवधि के दौरान, कल्पना वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर होगा।

जानिए क्या है पूरा मामला

कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि 2021 से महिला DSP ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपए की वसूली की। आरोपों में करीब 2 करोड़ रुपए कैश, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपए के सोने के गहने और अन्य महंगे गिफ्ट्स शामिल बताए गए हैं। कारोबारी का दावा है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार और गहने अभी तक उसे वापस नहीं मिले हैं। उसने DSP कल्पना से उन्हें वापस करने के लिए बार-बार कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कल्पना की वजह से उसे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

CG PRIME NEWS

DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, लव-ट्रैप में कारोबारी को फंसाया, लिए 2.5 करोड़ के गिफ्ट

होटल खोलने के बहाने कारोबारी से रुपए लेने का दावा

कारोबारी टंडन ने अपने बयान में बताया, कि DSP कल्पना वर्मा ने अपने भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने कारोबारी से रुपए लिए। कारोबारी ने अपनी शिकायत में इस पहलू पर अलग से जांच करने की मांग की है। कारोबारी का कहना है, कि जांच होगी तो रिपोर्ट में वित्तीय लेन-देन, बैंक ट्रांजेक्शन और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की भी जानकारी सामने आएगी।

DSP ने आरोपों को बताया था साजिश

कारोबारी टंडन के आरोपों के बाद DSP कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और साजिश बताया था। उन्होंने कहा है कि वे जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करेंगी और सच्चाई सबके सामने आएगी।

You may also like