CG Prime News@दिल्ली. In Ghaziabad, three sisters committed suicide by jumping from the 9th floor of a building गजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां तीन सगी नाबालिग बच्चियों ने अपने ही घर की बालकनी से कूदकर सुसाइड कर लिया। तीनों बच्चियों को मोबाइल गेमिंग की लत थी। घटना मंगलवार रात लगभग 2 बजे के आस-पास की है। तीनों बेटियों का शव देखकर माता-पिता सदमे में हैं। एक पल में उनकी दुनिया उजड़ गई।
नाबालिग बच्चियों को कोरियन गेम की थी लत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड करने वाली तीनों बहनों की उम्र करीब 12, 14 और 16 साल थी। पिता के मुताबिक, तीनों बेटियों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी। वे हर वक्त एक साथ रहती थीं। एक साथ नहाती थीं और टॉयलेट जाती थीं। इस कदर गेम की लत थी कि स्कूल भी छोड़ दिया था।
पुलिस जांच में जुटी
घटना गाजियाबाद केभारत सिटी बी-1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 की है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर आलोक प्रियदर्शी ने बताया- अभी तक की जांच में सामने आया है कि तीनों ने आत्महत्या की है। किन परिस्थितियों में आत्महत्या की गई, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस बोली- बच्चियां 80 फीट की ऊंचाई से कूदी थीं
18 पन्नों का सुसाइडल नोट लिखा
कई मीडिया रिपोट्र्स में दावा है कि पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई। इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। तीनों बहनें जिस कमरे में सोती थीं, वहां पुलिस को एक डायरी मिली है। इसके 18 पन्नों में सुसाइड नोट लिखा मिला। पुलिस का दावा है कि नोट में लिखा है- “मम्मी-पापा सॉरी गेम नहीं छोड़ पा रही हूं। अब आपको एहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसको आप छुड़वाना चाहते थे।
पुलिस बोली- बच्चियां 80 फीट की ऊंचाई से कूदी थीं
घरवालों ने बताया- बेटियों ने पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया, फिर कूद गईं। हम लोग आवाज सुनकर दौड़े। देखा तो कमरा बंद था। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। देखा तो बेटियां वहां नहीं थीं। फिर दौड़कर नीचे पहुंचे। देखा तो बेटियां नीचे पड़ी हुई थीं। SP अतुल कुमार सिंह ने बताया- पुलिस को रात 2:18 बजे सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिस ऊंचाई से तीनों बच्चियां कूदीं, वहां से जमीन की दूरी 80 फीट है। तीनों बच्चियां जमीन पर पड़ी मिलीं और गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें एंबुलेंस से लोनी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
