Home » Blog » नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग की रहने वाली एक पीड़िता के साथ नाबालिग अवस्था से लगातार सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में दो PWD विभाग के कर्मचारी शामिल, गंभीर और संवेदनशील मामले को दिया अंजाम

by cgprimenews.com
0 comments

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में पीडब्काल्यू डी के 2 कर्मचारी भी शामिल

दुर्ग। जिला की रहने वाली एक पीड़िता के साथ नाबालिग अवस्था से लगातार सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर इंटरनेशल होटल के मैनेजर विजय स्वाई, व्यापारी अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चार आरोपियों की तलाश जारी है।

महिला थाना प्रभारी नीता राजपूत ने बताया कि पीड़िता ने 30 जनवरी को महिला थाना दुर्ग पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि दुर्ग के ही रहने वाले पीडब्ल्यूडी विभाग के दो कर्मचारियों सहित उनके चार अन्य साथियों द्वारा वर्ष 2018 के अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से 11 अक्टूबर 2025 तक उसके साथ बार-बार दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं।

अश्लील फोटो और वीडियों बनाकर वायरल करने की दी धमकी

शिकायत के अनुसार, आरोपी दुर्ग, पाटन और बिलासपुर रेस्टहाउस सहित अन्य स्थानों पर उसे नाबालिग जानते हुए भी अपराध को अंजाम देते रहे। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। साथ ही रिपोर्ट न करने की स्थिति में उसे एवं उसकी माता को जान से मारने तथा नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया गया।

सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी नीता राजपूत ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW, क्राइम ब्रांच एवं महिला थाना की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। लगातार प्रयासों के बाद प्रकरण में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके पश्चात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

फरार चार आरोपियों की तलाश जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालयीन कथन कराया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और विवेचना गंभीरता से जारी है।

You may also like