सूचना पर त्वरित कार्रवाई
रायपुर | दिनांक 29.01.2026 को सूचना मिली कि दुर्गा नगर केनाल रोड के पास स्कॉर्पियो वाहन में कुछ व्यक्ति डकैती की योजना बना रहे हैं और उनके पास घातक हथियार हैं। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने तुरंत अधीनस्थ अधिकारियों को जांच और वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया
थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर स्कॉर्पियो वाहन को चिन्हांकित कर घेराबंदी की। वाहन में कुल 06 आरोपी सवार पाए गए:
टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला– 30 साल-आलोक साहनी- 23 साल, नितेश साहनी- 24 साल, शुभम साहनी-19 साल, इन्द्र कुमार उर्फ सुमित– 25 साल-कुंदन साहनी-20 साल
आरोपियों के कब्जे से तलाशी में 01 तलवार, 04 लकड़ी के डंडे, 01 हॉकीस्टिक और स्कॉर्पियो वाहन (CG 23 J 6367) जप्त किया गया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों ने पूछताछ में डकैती की योजना बनाना स्वीकार किया। उनके विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 50/26, धारा 310(4), 313 बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई।
