Sunday, May 10, 2026
Home » Blog » समाधान सेल की सूचना पर सट्टा-पट्टी चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

समाधान सेल की सूचना पर सट्टा-पट्टी चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कसडोल नया बस स्टैंड में रंगे हाथों पकड़ा गया, नगदी और मोबाइल जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
छावनी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी चोरी मामले की जांच करती पुलिस

समाधान सेल से मिली सूचना पर कार्रवाई

बलौदाबाजार. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजन शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार सफलता पा रही है। नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा कर सकते हैं।

आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया

दिनांक 29 जनवरी 2026 को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कसडोल पुलिस टीम ने नया बस स्टैंड कसडोल में मोबाइल के माध्यम से सट्टा-पट्टी लेने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोपी मुकेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाजार चौंक कसडोल से नगदी रकम ₹2640 और सट्टा-पट्टी लेने के लिए उपयोग किए जाने वाले 2 मोबाइल जब्त किए गए।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध क्र. 35/2026 पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

समाधान सेल की सफलता

“समाधान सेल” के माध्यम से पुलिस लगातार आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ कर रही है और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में कामयाबी हासिल कर रही है।

You may also like