Saturday, April 4, 2026
Home » Blog » कुम्हारी में सूदखोर गिरफ्तार, ब्याज में पैसा उधारी देकर ज्यादा वसूला

कुम्हारी में सूदखोर गिरफ्तार, ब्याज में पैसा उधारी देकर ज्यादा वसूला

महिला ने थाने में की थी शिकायत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में लगातार सूदखोरी के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को कुम्हारी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सूदखोर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन द्विवेदी उम्र 23 वर्ष ब्याज पर पैसा उधार देकर पीडि़त से मनमानी वसूली कर रहा था। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

महिला ने थाने में की थी शिकायत

कुम्हारी थाना पुलिस ने बताया कि पीडि़त कुम्हारी निवासी महिला ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया कि आरोपी सचिन द्विवेदी ने उसके पुत्र लक्ष्य टंडन को उधारी में थोड़ा-थोड़ा कर 2,55,000 रूपए उधार दिया था। उधारी की रकम ब्याज सहित दबाव पूर्वक वसूल की गई। वसूली के दौरान 3,01,166 रूपये खाते से फोन-पे के माध्यम से व नगद 93,650 रूपये कुल 3,94,816 रूपये तक वसूल किया जा चुका है।

15 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूल किया

आरोपी इसके बाद भी ब्याज व मूल राशि के लिये दबाव डाला जा रहा है। उधारी में ब्याज की 15 प्रतिशत ब्याज की दर से राशि मूलधन में अतिरिक्त जोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भय में डालकर प्राप्त कर लिया है। लगातार अब तक और राशि नहीं देने पर इनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर प्रताडि़त कर अवैध रकम वसूल करने का प्रयास किया जा रहा था।

आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी मेंअप क. 39/2026 धारा 308 (2),308(4), 351 (3) बीएनएस, छ.ग. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 04 कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके गिफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may also like