Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » शराब दुकान में घसीटकर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

शराब दुकान में घसीटकर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

प्राणघातक चोंट पहुंचाने वाले हिरमी शराब दुकान के 3 आरोपियों पकड़ाएं

by cgprimenews.com
0 comments
ग्राम हिरमी में प्राणघातक चोंट पहुंचाने वाले हिरमी शराब दुकान के 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बलौदाबाजार। ग्राम हिरमी में शराब दुकान के भीतर घसीटकर किए गए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाठी और लोहे की रॉड बरामद की गई है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
(Three arrested for fatal attack after being dragged inside a liquor shop)

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद

सुहेला थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना 13 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। ग्राम तुलसी मानपुर निवासी विवेकानंद वर्मा अपने रिश्तेदार के साथ हिरमी शराब दुकान गया था।
इसी दौरान दुकान कर्मचारियों ने रिश्तेदार से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों को जबरन दुकान के अंदर ले जाया गया।

दरवाजा बंद कर किया जानलेवा हमला

आरोप है कि कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर हाथ, मुक्का, लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि पीड़ित अधमरी हालत में गिर पड़ा।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में रायपुर रेफर

पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। उसे रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है। वहां इलाज जारी है।
पीड़ित के साथ आए एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने वाहन में भी तोड़फोड़ की।

एक महीने बाद गिरफ्तारी

पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। घटनास्थल के आसपास के गवाहों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
जांच के बाद तीन आरोपियों की पहचान हुई। करीब एक महीने बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

न्यायिक रिमांड पर जेल

पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट की बात स्वीकार की। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी कवि कुमार मनहरे (25), राजेंद्र कुमार कुर्रे उर्फ सोनू (31) और बद्री प्रसाद चेलक (40) हैं। न्यायालय ने सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

You may also like