Home » Blog » पुरानी रंजिश में ब्लेड से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में ब्लेड से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोवा क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में पंडरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
पंडरी पुलिस द्वारा मारपीट और ब्लेड से हमले के आरोप में गिरफ्तार आरोपी

मोवा में बातचीत के दौरान हुआ विवाद

रायपुर। थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत मोवा स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पीछे पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और ब्लेड से हमला करने के मामले में पंडरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में दो युवक घायल हुए थे, जिनमें एक के गले पर ब्लेड से गंभीर चोट आई थी।

10 जनवरी की रात की घटना

प्रार्थी सूरज साहू द्वारा थाना पंडरी में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 9.20 बजे वह अपने चचेरे भाई किशन साहू के साथ मोवा स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पंकज साहू उर्फ पिंटू साहू, दीपक पटेल और मोहित पटेल वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर किशन साहू के साथ अश्लील गाली-गलौच करने लगे।

गाली-गलौच से मना करने पर तीनों आरोपियों ने आवेश में आकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की और अपने पास रखे ब्लेड से किशन साहू के गले पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर सूरज साहू को भी ब्लेड से घायल कर दिया गया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामला दर्ज, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 296, 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रार्थी और घायल किशन साहू से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की।

दबिश देकर तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए प्रकरण के तीनों आरोपी पंकज साहू उर्फ पिंटू साहू, दीपक पटेल एवं मोहित पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग ब्लेड भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. दीपक पटेल (28 वर्ष)
    पिता – काशीनाथ पटेल
    निवासी – कचना मोदी नगर, साहू किराना दुकान के पास, थाना खम्हारडीह, रायपुर

  2. मोहित पटेल (26 वर्ष)
    पिता – काशीनाथ पटेल
    निवासी – कचना मोदी नगर, साहू किराना दुकान के पास, थाना खम्हारडीह, रायपुर

  3. पंकज साहू उर्फ पिंटू साहू (22 वर्ष)
    पिता – देवकरण साहू
    निवासी – बी.एस.यू.पी. कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 02, दलदलसिवनी, थाना पंडरी, रायपुर

You may also like