Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » जशपुर में अवैध धान परिवहन पकड़ा गया, 30 क्विंटल धान जब्त

जशपुर में अवैध धान परिवहन पकड़ा गया, 30 क्विंटल धान जब्त

बांसबहारा चौक पर पकड़ी गई पिकअप, 69 हजार रुपए का धान और वाहन जिला प्रशासन को सौंपा

by cgprimenews.com
0 comments
जशपुर पुलिस द्वारा अवैध धान परिवहन करते पिकअप वाहन की जांच करते पुलिसकर्मी

अवैध धान परिवहन का भंडाफोड़

जशपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत बांसबहारा चौक के पास पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने उड़ीसा से अवैध रूप से लाए जा रहे 30 क्विंटल धान से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। जप्त धान की अनुमानित कीमत करीब 69 हजार रुपए बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई

दिनांक 27 दिसंबर 2025 की शाम करीब 8:30 बजे दोकड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की पिकअप (क्रमांक OD-16-P-3960) में भारी मात्रा में धान लोड कर ग्रामीण रास्तों से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी में 70 बोरियों में कुल 30 क्विंटल धान मिला।

दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

वाहन चालक ने अपना नाम नरेन्द्र गुप्ता (36 वर्ष), निवासी कुंजारा-नीमटोली, थाना कुनकुरी बताया। पूछताछ के दौरान वह धान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या मंडी टोकन प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पिकअप सहित धान को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया।

अब तक 1899 क्विंटल अवैध धान जब्त

जशपुर पुलिस द्वारा अब तक 07 ट्रक, 21 पिकअप और 02 ट्रैक्टर से कुल 1899 क्विंटल अवैध धान पकड़ा जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध धान परिवहन पर पुलिस की सतत निगरानी जारी रहेगी और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like